मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मेरठ आएंगे। वह टोक्यो पैरा ओलंपिक में पदक विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। खिलाड़ियों के सम्मान में पूरे शहर को सजाया गया है। मेरठ में आपका स्वागत है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कृषि विश्वविद्यालय मोदीपुरम में कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही है। टोक्यो पैरा ओलंपिक खिलाड़ी मेरठ पहुंचने लगे हैं। खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज और अन्य स्थानों में की गई है। शहर में आने वाले खिलाड़ियों के स्वागत में चौराहों और उनके ठहरने के स्थल को सजाया गया है। पूरे शहर में टोक्यो पैरा ओलंपिक खिलाड़ियों के स्वागत में फ्लेक्स लगाए गए हैं। चौराहों के साथ ही विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमा स्थलों को भी सजाया गया है । शहर के कई स्थानों को रात में जगमग करने के लिए रंगीन रोशनी भी की गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts