मेरठ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 नवम्बर को मेरठ में  दो घंटे तक रहेंगे। उनका सरकारी कार्यक्रम मंगलवार को जारी हो गया। मेरठ में पैरा ओलम्पिक में भाग लेने वाले और पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।


टोक्यो पैरा ओलंपिक में पदक जीतने वाले देश के खिलाड़ियों और पैरा ओलम्पिक में भाग लेने वाले उप्र के खिलाड़ियों को 11 नवम्बर को मेरठ में सम्मानित किया जाएगा। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पैरा खिलाड़ियों को 32.5 करोड़ रुपए की धनराशि प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की जाएगी। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी भाग लेंगे।

 मेरठ में मुख्यमंत्री दो घंटे तक रहेंगे। 11 नवम्बर को मुख्यमंत्री गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से सुबह 11ः05 बजे चलेंगे और विवि में बने हैलीपेड पर सुबह 11ः20 बजे पहुंचेंगे। 11 बजकर 30 मिनट पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। कार्यक्रम में साढ़े 11 बजे से दोपहर एक बजे तक पैरा ओलम्पिक खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री एक बजकर 10 मिनट पर मेरठ से वापस हिंडन  एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों तथा भाजपा नेताओं द्वारा कार्यक्रम स्थल का दौरा करके व्यवस्था परखी जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts