योगी आदित्यनाथ देश के लोकप्रिय नेता- सोमेंद्र तोमर 


मेरठ -मोदीपुरम के कृषि विश्वविद्यालय में 11 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर मेरठ दक्षिण विधायक डॉ सोमेंद्र तोमर ने सोमवार को शास्त्री नगर स्थित विधानसभा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और कार्यक्रम की योजना बनाई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दक्षिण विधानसभा के प्रभारी संजय अग्रवाल ने सभी को अधिक से अधिक संख्या लाने का आह्वान किया। मेरठ दक्षिण विधायक डॉक्टर सोमेंद्र तोमर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ देश के लोकप्रिय नेता है ऐसे लोकप्रिय नेता को सुनने के लिए बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए निर्देशित किया।
इस दौरान दक्षिण विधानसभा प्रभारी संजय अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंधल, महानगर महामंत्री अरविंद मारवाड़ी, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल, मंडल प्रभारी डॉ. रवि प्रकाश, मंडल अध्यक्ष प्रदीप कपूर, मंडल अध्यक्ष रामकुमार चौबे, मंडल अध्यक्ष प्रमोद दीक्षित, मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा, मंडल अध्यक्ष मनीष प्रजापति, मंडल अध्यक्ष रूप किशोर शर्मा आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts