18 दिसंबर को आयोजित होगा ब्रज का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, प्रदेश की राज्यपाल होंगीं मुख्य अतिथि
- भव्य समारोह से हुई छठवें संस्करण की उद्घोषणा  
- पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य एवं केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने की उद्घोषणा 
आगरा।  ब्रज के बहुप्रतीक्षित आयोजन बन चुके ‘ब्रज रत्न अवार्ड’ की आधिकारिक उद्घोषणा के साथ ब्रज के सर्वोच्च नागरिक सम्मान की लिए  विभूतियों के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इन्क्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा मंगलवार को आगरा के होटल आईटीसी मुग़ल में ‘ब्रज रत्न अवार्ड’ के छठवें संस्करण का उदघोषणा समारोह आयोजित किया गया। जिसका शुभारम्भ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा एवं उत्तराखण्ड की पूर्व महामहिम राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य, भारत सरकार के विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, पूरन डावर, स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह, किशोर खन्ना, गोपाल गुप्ता आदि ने संयुक्त  रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उसके बाद पूर्व महामहिम राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य आयोजन की आधिकारिक उद्घोषणा की।  
वहीं इन्क्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर ने समारोह की परिकल्पना पर विस्तार से प्रकाश डाला।  इस मौके पर केंद्रीय मंत्री बघेल ने कहा कि कला, साहित्य, खेल, अभिनय आदि विधाओं के जरिये विश्व पटल पर पहचान बनाने वाली विभूतियों को दिए जाने वाला यह अवार्ड आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा देगा। वहीं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने ब्रज रत्न अवार्ड के जरिये ब्रज के रत्नों को खोजने के प्रयास को ब्रज की संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण में मील का पत्थर बताया।  इस दौरान पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्या को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर उनका अभिनन्दन भी किया गया।  उद्घोषणा के मौके पर आयोजन अध्यक्ष किशोर खन्ना ने कहा कि बृज रत्न अवार्ड की जिस उद्देश्य के साथ परिकल्पना की गई थी वह निरन्तर सार्थक सिद्ध हो रही है इस बार का आयोजन एक नई मिशाल कायम करेगा।  वहीं डॉ. एमपीएस ग्रुप चेयरमैन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने बोले कि इस अवार्ड के लिए अवार्डियों के चयन की प्रक्रिया बेहद पारदर्शी और निष्पक्ष है जोकि इस आयोजन को खास बनाती है। 
इस वर्ष भी दिया जायेगा ब्रज श्री सम्मान
आयोजन से जुड़े गोपाल गुप्ता ने कहा कि गत वर्ष दीदी माँ साध्वी ऋतम्भरा को बृज श्री सम्मान से विभूषित किया गया था इस बार भी आध्यात्म के क्षेत्र की एक विभूति को सम्मानित किया जायेगा।
इन 12 श्रेणियों में दिया जाता है बृज रत्न अवार्ड
एडवाइजरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेश गर्ग ने बताया कि यह अवार्ड 12 श्रेणियों में दिया जाता है। जिनमें आध्यात्म एवं दर्शन, साहित्य, संगीत अथवा गायन, कला, खेल, अभिनय, फिल्म निर्माण, फैशन डिजाइनिंग, नृत्य, चिकित्सा एवं ग्रेट अचीवर श्रेणी शामिल है।  इस बार इसमें दो अन्य कैटेगरी को जोड़ते हुए एक ब्रज की दिवंगत विभूति और ब्रज के अतिरिक्त भारत की विश्वस्तर पर कीर्ति पताका फहराने वाली शख्सियत को भी सम्मानित किया जायेगा। 
प्रदेश की राज्यपाल होंगी मुख्य अतिथि
आयोजन संस्था के महासचिव अजय शर्मा और संयोजक ब्रजेश शर्मा ने कहा कि बृज रत्न अवार्ड 2021 की तैयारियां जोरों पर हैं, 18 दिसम्बर को होगा। मुख्य अतिथि उत्तरप्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल होंगीं,  उनके आगमन को लेकर राजभवन से संतुति प्राप्त हो चुकी है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. रूचि चतुर्वेदी ने किया। आयोजन समिति के राममोहन कपूर, जितेन्द्र त्रिलोकानी, ओपिंदर सिंह लवली, शकुन बंसल आदि ने आयोजन को लेकर अपने विचार व्यक्त किये। वहीं अतिथियों का स्वागत संस्था के असलम सैफी, नितिन गोयल, संजय अग्रवाल, रोहित जैन, मोहित जैन, मुकुल जैन, डॉ मुकेश गोयल, केशव अग्रवाल ने किया।  इस दौरान कवि पवन आगरी, गायक सुधीर नरायण, डॉ. बीना लवानियां, डॉ नरेश शर्मा, सचिन सारस्वत, नीरज अग्रवाल आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।  व्यवस्थाएं  डॉ. आरएन शर्मा, निशांत शर्मा ने संभालीं ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts