सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट-----
सरधना (मेरठ) युवा रालोद नेता संजय चौधरी ने हर्रा, खिवाई, जैनपुर, पांचली व मैनापुट्ठी आदि  गांवों में आगामी 7 दिसंबर को दबथुआ में होने वाली संयुक्त परिवर्तन संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए मीटिंग कर जनसंपर्क किया। उन्होंने बताया कि रैली को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह संबोधित करेंगे।
मीटिंग में बोलते हुए युवा रालोद नेता संजय चौधरी ने कहा कि इस किसान व मजदूर विरोधी भाजपा सरकार ने प्रत्येक वर्ग का नुकसान किया है। महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़ गए हैं। पुलिस सुरक्षा के बीच भी लोग सुरक्षित नहीं है। किसान को उसकी फसल का सही दाम नही मिल रहा। डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस व बिजली के दाम आसमान छू रहे है। 
संजय चौधरी ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में रालोद व सपा इस बार मिलकर उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया कर देगा। सभी लोगो ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में दबथुवा पहुंच कर संयुक्त परिवर्तन संकल्प रैली को सफल बनाने का आश्वासन दिया।
यशवीर सिंह नगर अध्यक्ष करनावल, नितिन कुमार व राहुल पुनिया ने भी अपने विचार रखे।
इस मौके पर खालिद, इरशाद, अशफाक प्रधान, ज़ैद, इस्लाम, ज़ियाउद्दीन, वकील, इल्यास, खलील, इसराइल, अनस, आमिर, मोनीष, फैजान व नईम आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts