मीनापुर, मानिकपुर स्थित प्रखंड कांग्रेस कमिटी कार्यालय में प्रखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में एक बैठक की गई । जिसमे स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित पंडित जवाहरलाल नेहरू की 133 वीं  जन्म जयंती के  अवसर पर उनके तैल चित्र पर पुष्प और माल्यार्पण अर्पित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे, उन्होंने विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए देश को विश्व के पटल पर आगे बढ़ाया, पंडित नेहरू दूरदर्शी नेता थे  देश जब आजाद हुआ तो उस समय कई चुनौतियां थी उन्होंने उन चुनौतियों का मुकाबला करते हुए देश को विकास के मार्ग पर पहुंचाया, स्वास्थ्य व शिक्षा की बुनियाद मजबूत कि, विश्वस्तरीय संस्थान खोले, जिससे उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाता है ,पंडित नेहरू का बच्चों के प्रति बहुत लगाव था ,जिसके कारण उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है । मौके पर कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष रवि शंकर राय कांग्रेस के प्रखंड उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पंडित, राधेकृष्ण सिंह, अर्जुन कुमार,  उमेश प्रसाद, सतार अंसारी, मो रहमत खान, रामअशीश ठाकुर, विक्की कुमार, आदि दर्जनो नेता गण उपस्थित थे  ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts