नेताओं, सेलेब्रिटीज और आमलोगों ने अपने-अपने अंदाज में भी शेयर किया अपना संदेश
नई दिल्ली: देश में अब त्यौहारों के बीच माइक्रोब्लॉगिंग कू ऐप भी पॉपुलर होता जा रहा है. जहां ज्यादातर अंग्रेजी भाषी अमेरिकी सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं वहीं भारतीयों के बीच कू ऐप ज्यादा तेजी से पॉपुलर होता जा रहा है. दुर्गा पूजा और विजय दशमी के दिन देसी माइक्रोब्लॉगिंग ऐप इस उत्सव के विभिन्न रंगो से सराबोर रहा. देश के अलग-अलग हिस्सों से लोगों ने पूजा पंडाल, आरती, पुष्पांजलि, सिंदूर खेला और नवरात्र में बनने वाले विशेष पकवानों की तस्वीरें शेयर कीं और शुभकामनाएं दी. लोगों ने Koo App पर #DurgaPujaOnKoo और #AamaarPujo हैशटैग का प्रयोग करते हुए इतनी तस्वीरें और शुभकामनाएं शेयर किए कि ये हैशटैग्स Koo पर ट्रेंड करने लगे.
नेताओं और सेलेब्रिटीज ने भी दिए संदेश
Koo App पर नेताओं और सेलेब्रिटीज ने भी दुर्गा पूजा और विजयदशमी के लिए अपने-अपने अंदाज में शुभकामनाएं पोस्ट किए.
योगी आदित्यनाथ (मुख्यमंत्री, उत्तरप्रदेश): असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक महापर्व विजयादशमी की सभी प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई। आइए, हम सभी
अपने अंतस के राम को जागृत करें और समाज में व्याप्त सभी बुराइयों की समाप्ति हेतु संकल्पित हों। जय श्री राम!
शिवराज सिंह चौहान (मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश): आप सभी को #दशहरा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
नितिन गडकरी भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने बुराई पर अच्छाई की व अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देने वाले पावन पर्व विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है
एन बीरेन सिंह मख्यमंत्री मणिपुर ने सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं। बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में, इस शुभ अवसर का रंग, आनंद और सुंदरता पूरे वर्ष आपके साथ रहे इसकी शुभकामना दी#DurgaPujaOnKoo #AamaarPujo
Prem Singh Tamang cm of Sikkim
I extend my warm greetings on the auspicious occasion of Vijayadashami. May Goddess Durga bless everyone with good health, prosperity and happiness.
#DurgaPujaOnKoo #AamaarPujo
अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेशा खांडू ने
असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी
अशोक गेहलोत मुख्यमंत्री, राजस्थान
विजयादशमी के अवसर पर शुभकामनाएं। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम ने सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर बुराई का अंत किया। बुराई चाहे कितनी ही बड़ी क्यों न हो उसे सदाचार के मार्ग पर चलकर पराजित किया जा सकता है। इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान है कि भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात कर समाज से कुप्रथाओं और बुराइयों के उन्मूलन में अपना योगदान दें।
बसवराज बोम्मई मुख्यमंत्री, कर्नाटक
देश की जनता को नदभा दशहरा एवं विजयनासम्याय की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं प्रार्थना करता हूँ कि माँ श्री चामुंडेश्वरी सभी के लिए सुख, शांति और सुकून प्रदान करें।
जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश
अधर्म पर धर्म की विजय के महापर्व ”विजयदशमी” के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
इसके अलावा बिहार झारखंड के तमाम राज्य नताओ ने koo app पर देशवासीयों को विजयदशमी की बधाई दी
रांची लोकसभा सांसद संजय सेठ ने लोगों को शुभकामनाएं दी अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई के जीत का प्रतीक विजयादशमी सबके लिए शुभ हो। सत्यमार्ग पर चल रहे लोग सदैव विजयी हों, प्रभु श्रीराम से यही प्रार्थना। हम अपने अंदर के राम को जागृत करें। समाज में व्याप्त बुराइयों की समाप्ति को आगे बढ़ें।
झारखंड जमशेदपुर से सांसद विद्युत वरण महतो ने भी झारखंड वासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दी
अधर्म पर धर्म की जीत
अन्याय पर न्याय की विजय
बुरे पर अच्छे की जय जयकार
यही है दशहरे का त्यौहार
विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सुबोध कांत सहाय ने झारखंड वासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं
विजया दशमी के इस पावन पर्व पर अपने अन्दर बुराई के रावण को मिटाएँ
और अच्छाई के राम को जगाएँ
विजयादशमी की शुभकामनाएं
विजयदशमी को बुराई पर भलाई की विजय के रूप में भी माना जाता है। ऐसे में देश के अलग अलग राज्यों में हर्षोउल्लास के साथ इस दिन को मनाया गया। इस दौरान लोगों ने अपने शहर के पूजा पंडालों और दुर्गा पूजा की सेल्फी और शुभकामनाओं के साथ बेहतरीन तस्वीरें देसी माइक्रोब्लॉगिंग Koo App पर #DurgaPujaOnKoo #AamaarPujo हैशटैग का इस्तेमाल कर के पोस्ट किए
No comments:
Post a Comment