मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के शिवशक्ति नगर में आज एक महिला को घर के अंदर ही अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। महिला को फिलहाल केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी सिटी और पुलिस फोर्स अस्पताल में महिला से बातचीत करने का प्रयास कर रहे हैं।
शिवशक्ति नगर निवासी सलमान कि मकान के नीचे ही बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। सलमान शुक्रवार दोपहर दुकान पर काम कर रहा था। उनकी पत्नी आलिया ऊपर कमरे में साफ सफाई कर रही थी। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज आई तो सलमान ऊपर कमरे में पहुंचा। देखा कि आलिया के सीने में गोली लगी हुई है। इसके बाद आलिया को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में फिलहाल महिला की हालत चिंताजनक बताई गई है। पुलिस को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है। फारेंसिक टीम को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस जांच पडताल करने में जुटी है।
No comments:
Post a Comment