परीक्षितगढ़ ग्राम दयालपुर में भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें भाजपा सरकार के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम राज्य मंत्री दिनेश खटीक का सभी ने माला पहनाकर स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम बताया इस मौके पर दिनेश खटीक ने कहा कि उन्होंने हस्तिनापुर क्षेत्र में रिकॉर्ड विकास कार्य किए हैं आगे भी वे बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष विमल शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के विकास कार्यो को कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें। आने वाले 2022 के विधानसभा के चुनावों में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। कार्यक्रम के संयोजक भूमि विकास के चेयरमैन मनोज शास्त्री ने अपने आवास पर सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा अब जन जन तक पहुंच गई है विपक्षी बौखला गए हैं  इस मौके पर मंडल प्रभारी सत्येंद्र भराला युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहन गुर्जर ब्लॉक प्रमुख ब्रह्म सिंह गुर्जर विकास उपाध्याय जिला पंचायत सदस्य मंडल अध्यक्ष सुंदर चौधरी मंडल महामंत्री अंकित त्यागी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र प्रधान ने किया

No comments:

Post a Comment

Popular Posts