बोकारो : बोकारो जिला भाजपा की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर तीन के सभागार में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मानित अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश जंगल राज की ओर बढ़ रहा है। यह 21 महीने में भारत की सबसे निकम्मी सरकार बन गई है। इस दौरान 3127 महिलाओं के साथ दुष्कर्म व हत्या का रिकार्ड बना। उन्होंने 100 करोड़ निश्शुल्क टीकाकरण अभियान पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को वैक्सीनेशन ड्राइव को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को तीन सूत्र दिए। पहले सूत्र के तहत उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। उज्ज्वला योजना, पीडीएस के तहत 80 करोड़ गरीब लोगों को राशन समेत अनेक योजनाओं की जानकारी जनता के बीच प्रचार प्रसार व जरूरतमंद को लाभ दिलाने का आह्वान किया। राज्य में धर्मांतरण तेजी से कराया जा रहा है। इसके खिलाफ संघर्ष तेज करें। स्थानीय मुद्दों पर संघर्ष को आगे बढ़ाएं। प्रदेश में पंचायत चुनाव जल्द हो, इसके लिए भाजपा ने संघर्ष किया। कार्यकर्ता जिले के सभी जिला परिषद सीट पर जीत सुनिश्चित करने का प्रयास करें। इस चुनाव की तैयारी करें। पंचायत चुनाव में भाजपा आपसी सहमति बनाकर चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भरत यादव ने किया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद महतो, गोविद टुडू, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश राय, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष चितरंजन साहू,अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष फटिक चंद्र दास आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष व मांडू विधायक जेपी पटेल, सांसद पशुपतिनाथ सिंह, पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, विरोधी दल के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सह चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी, पूर्व मंत्री छत्रुराम महतो, पूर्व विधायक योगेश्वर कुमार बाटुल , प्रदेश मीडिया प्रभारी सरोज सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी विनय सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन जिला महामंत्री जयदेव राय एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री संजय त्यागी ने किया।
सरदार वल्लभ भाई पटेल को किया गया याद :
गरगा ब्रिज के समीप प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश, विधायक विरंची नारायण व प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने इनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। लोगों ने इन्हें याद किया। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश का बोकारो पहुंचने पर स्वागत किया गया। तेलमोच्चो ब्रिज पर बोकारो के विधायक बिरंची नारायण व जिलाध्यक्ष भरत यादव के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। भूतनाथ मंदिर, तालगड़िया मोड़, योधाडीह मोड़, महाबीर चौक, धर्मशाला चौक, तेलीडीह मोड़, नेताजी चौक पर भाजपा कार्यकर्ता ने उनका स्वागत किया। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष प्रह्लाद वर्णवाल, प्रह्लाद महतो, अंबिका ख्वास, रोहितलाल सिंह, जगरनाथ राम, बिनोद महतो, देव नारायण प्रजापति, दिलीप श्रीवास्तव, कमलेश राय, लीला देवी, अनिल स्वर्णकार, अर्चना सिंह, सुभाष महतो, जयनारायण मरांडी, गौर रजवार, अशोक कुमार पप्पू, इंद्र कुमार झा, माथुर मंडल, विनय आनंद, विश्वनाथ दत्ता, महेंद्र राय, नीरज कुमार, धीरज झा, किशोर त्रिवेदी, कुमार प्रमोद, अतानु चौधरी, शशिभूषण ओझा, त्रिलोकी सिंह, सुरेश दुबे, कृष्ण कुमार मुन्ना, लक्ष्मण नायक, खगेंद्र महथा, शंकर रजक, ऋतुरानी सिंह, अर्चना सिंह, प्रगति शंकर, शंकर रजक, अर्जुन सिंह, सुनीता दास, रामकिकर पांडेय, पन्नलाल कांदू, जयप्रकाश तापड़िया, अनिल सिंह, सनातन सिंह, हरीश सिंह, प्रमोद सिंह, संजय प्रसाद, पंचानन महतो, प्रदीप मांझी, राजीव चौबे, पंकज शेखर, बलराम रवानी, मनोज ठाकुर, ब्रज दुबे, विक्की राय, कुलदीप महथा, गोलू उपाध्याय, मुकेश कुमार, अमित सिंह, सुनील सिंह, आकाश सिंह, विनीता देवी, सरिता वर्णवाल, वीणा देवी, अनिता देवी, दयावंती शर्मा, सरोजनी दुबे, भारती देवी, शिवशंकर राय, राजेश वर्णवाल, विकास महथा, झंतु डे, जितेंद्र गोस्वामी, बुधेश्वर घोषाल, भानुप्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।

 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts