पीएल शर्मा स्मारक में कांग्रेस की ओर से वाल्मीकि महासम्मेलन का आयोजन

मेरठ। पीएल शर्मा स्मारक में कांग्रेस की ओर से वाल्मीकि महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज का कांग्रेस ने हमेशा सम्मान किया है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर वाल्मीकि समाज की बड़ी भागेदारी होगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने समाज को बांटने का काम किया है। विकास के नाम पर जनता से धोखा किया जा रहा है। झूठे आंकड़ों की मदद से लोगों की सहानभूति बटोरने का प्रयास कर रही है ये बीजेपी सरकार। लेकिन जनता अब इनके झांसे में आने वाली नहीं है।

वाल्मीकि महासम्मेलन में भीड़ उमड़ी। इसमें महिलाओं की संख्या भी काफी रही। वाल्मीकि महासम्मेलन के आयोजक कांग्रेस प्रदेश महासचिव मोनिंदर सूद वाल्मीकि रहे। वाल्मीकि महासम्मेलन को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, योगी जाटव, सरदार मंजीत सिंह कोछड़, युसूफ कुरैशी, मोनिंदर सूद वाल्मीकि ने भी संबोधित किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts