संजीव बालियान का कद बढ़ा
जाटों को रिझाने की कोशिश में जुटी भाजपा
सुशील कुमार

मेरठ। भाजपा की गुरुवार को घोषित राष्ट्रीय कार्यसमिति में 80 सदस्य, 50 विशेष आमंत्रित सदस्य और 175 स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की गई है। घोषित राष्ट्रीय कार्यसमिति में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से कई नेताओं को जगह मिली है।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी को 50 विशेष आमंत्रित सदस्यों में स्थान मिला है। वहीं केन्द्रीय पशुपालन एवं मत्स्य राज्य मंत्री डा.संजीव बालियान को 80 सदस्यों में स्थान मिला है। वहीं राज्यसभा सांसद विजयपाल सिंह तोमर को उड़ीसा राज्य का प्रभारी होने के कारण और प्रदेश सह संगठन महामंत्री व पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी कर्मवीर सिंह को 175 स्थायी आमंत्रित सदस्यों में स्थान मिला है।
इस तरह मेरठ से चार-चार भाजपा पदाधिकारियों, नेताओं को राष्ट्रीय कार्यसमिति में जगह मिली है। हालांकि इनमें सबसे अधिक चर्चा केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान को लेकर हो रही है। माना जा रहा है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भी उनकी वेस्ट यूपी में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
 दरअसल, किसान आंदोलन के बहाने जिस तरह से विपक्ष ने पश्चिमी यूपी की 50 सीटों पर असर रखने वाले जाटों के बीच पैठ बनाने की कोशिश है, उससे सतर्क हुई भारतीय जनता पार्टी अब काउंटर करने जा रही है।
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के आंसुओं ने जिस तरह से किसान आंदोलन को जाटों के स्वाभिमान की लड़ाई में बदलने की कोशिश की, उससे चौकस हुई बीजेपी ने ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एक बार फिर पश्चिमी यूपी के जाट नेता केंद्रीय मंत्री एवं मुजफ्फरनगर से सांसद डॉ संजीव बालियान पर विश्वास जताते हुए उन्हें कार्यसमिति में शामिल किया है।
यहां खास बात है कि जाटों की जिस खाप के संजीव बालियान हैं, उसी खाप से भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत भी हैं। ऐसे में भाजपा नेतृत्व को टिकैत इफेक्ट को काउंटर करने के लिए बालियान पार्टी के दूसरे जाट नेताओं के मुकाबले अधिक मुफीद लगते हैं। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts