Mumbi-कहते हैं कि मेहनत का फल मीठा होता है। यह बात शत प्रतिशत हिमाचली बेटी मनीषा ठाकुर (मंजू देवी) पर चरितार्थ होती है। पिछले डेढ़ दशक से माया नगरी मुंबई में मेहनत कर रही बिलासपुर की इस होनहार बेटी ने अब अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मनीषा का हाल ही एक म्यूजिक वीडियो इश्क की बरसातें रिलीज हुआ है। जिसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। वहीं, जल्द ही मनीषा की चार और फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं।
मनीषा ठाकुर अपनी मेहनत, लग्न, संघर्ष व आत्मविश्वास के दम पर आज बालीवुड के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री व पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपने अभिनय का लोहा मनवा रही हैं, जिससे परिजनों में भी खुशी की लहर है। बिलासपुर में पिता चंद्रमणि ठाकुर व माता निर्मला देवी के घर जन्मी मनीषा ठाकुर मुंबई में आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। बहुत कम समय में उन्होंने एक लंबी दूरी तय किया है। टेक इट इजी, दावत ए इश्क, गलती सिर्फ तुम्हारी, ट्रेड जैसी हिंदी व साउथ की फिल्मों में सशक्त अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts