डेविड जूलियस और आर्डेम पैटापूटियन को मिला साझा सम्मान
वॉशिंगटन (एजेंसी)।नोबेल पुरस्कार 2021 का एलान शुरू हो चुका है। सोमवार को चिकित्सा के नोबेल के लिए दो साझा विजेताओं- डेविड जूलियस और आर्डेन पैटामूटियम के नाम घोषित किए गए। इन दोनों रिसर्चरों को शरीर में तापमान, दबाव और दर्द देने वाले रिसेप्टरों की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया है।
नोबेल पुरस्कार के दोनों ही विजेता अमेरिकी हैं। डेविड जूलियन यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में प्रोफेसर हैं। उधर पैटापूटियन अर्मेनियाई मूल के अमेरिकी नागरिक हैं और ला जोला के स्क्रिप्स इंस्टीट्यूट में वैज्ञानिक हैं।
No comments:
Post a Comment