मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो विद्युत जामवाल अपनी आने वाली फिल्म सनक में जोरदार एक्शन करते नजर आएंगे। विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म फि़ल्म सनक को लेकर चर्चा में हैं। सनक का निर्देशन कनिष्क वर्मा ने किया है। फिल्म में विद्युत जोरदार एक्शन दृश्य करते हुए नजर आएंगे।
विद्युत जामवाल ने कहा कि सनक में मैंने जो एक्शन दृश्य किए हैं, वैसे पिछली फि़ल्मों में नहीं किए। मेरे लिए हटकर एक्शन करना रोमांचक था। आपको सनक अवश्य देखनी चाहिए और साथ ही प्यार के लिए मेरा सनकी पक्ष भी। गौरतलब है कि फि़ल्म सनक में विद्युत जामवाल के साथ चंदन रॉय सान्याल, नेहा धूपिया और बंगाली स्टार रुक्मिणी मैत्रा नजऱ आएंगी। सनक 15 अक्तूबर को रिलीज होगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts