संविदा सफाई कर्मचारियों के नियमितिकरण को लेकर 18 अक्टूबर को लखनऊ में वार्ता करेगा 51 लोगों का प्रतिनिधिमंडल

 सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट
सरधना। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस संगठन उप्र व भारतीय जनता पार्टी से जुड़े विधान सभा सरधना के वाल्मीकि समाज के कार्यकर्ता व नेता बीजेपी सभासद महिपाल वाल्मीकि व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावरियां के नेतृत्व में 51 लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल 18 अक्टूबर सोमवार को नगर विकास मंत्री उप्र सरकार आशुतोष टंडन से सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के सम्बन्ध में लखनऊ में वार्ता करेगा। वार्ता की मध्यस्थता विधान सभा सरधना के विधायक ठा. संगीत सिंह सोम करेंगे। 
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावरियां ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस संगठन द्वारा प्रदेश की लगभग सभी स्थानीय निकायों से विगत आठ माह से हजारों ज्ञापन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावरियां के आह्वान पर अधिशासी अधिकारी, चेयरमैन, उप जिलाधिकारी, जिलाधिकारी, आयुक्त, विधायक, सांसद, उप मुख्यमंत्री ,मंत्रियों आदि प्रदेश जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ व नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन को धरना प्रर्दशन के माध्यम से भेजे गए हैं। परन्तु सरकार के द्वारा सफाई कर्मचारियों की जायज समस्याओं की लगातार अनदेखी की गई। जिससे वाल्मीकि समाज व सफाई कर्मचारियों में पार्टी व सरकार के खिलाफ रोष बढ़ता देख सरधना विधायक संगीत सिंह सोम ने पार्टी व सफाई कर्मचारी नेताओं को नगर विकास मंत्री से लखनऊ में मिलाने का निर्णय लिया। जो स्वयं इस मीटिंग की मध्यस्थता भी करेंगे। संगीत सिंह सोम ने समाज को भरोसा दिलाया कि वह 2006 से कार्यरत संविदा व ठेका प्रथा आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को नियमित कराने की मांग को पूरा कराने का भरसक प्रयास करेंगे। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के संबंध में निर्णय संगठन के शाखा सरधना अध्यक्ष श्री शुगन चन्द धिंगान के निवास स्थान पर लिया गया। जिसमें महीपाल वाल्मीकि, सुभाष चावरियां के अला़वा सोहनवीर सिंह टांक, अमित पार्चा, वेदप्रकाश, विक्की पारचा, सुनील चौटाला, कमल, राजू, सचिन, सुमित, जितेन्द्र, शेखर सोम आदि लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts