किसानों की समस्याओं के निस्तारण व जागृति विहार के विकास हेतु दिया मॉग पत्र
मेरठ-आवास विकास जागृति विहार विस्तार योजना सं0 11 के किसानों की समस्या को लेकर बुधवार को दक्षिण विधायक डा0 सोमेन्द्र तोमर ने लखनऊ में आवास आयुक्त अजय चौहान से मुलाकात की एवं उसके निस्तारण हेतु वार्ता कर अपना मांग पत्र दिया। विधायक डा0 सोमेन्द्र तोमर ने अवगत कराते हुए कहा कि जागृति विहार विस्तार योजना सं0 11 के किसान पिछले तीन माह से अपनी मांगो को लेकर घरने पर बैठे है। किसानों के धरने पर बैठने के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे है और लोगो को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की प्रमुख मॉंग है कि उन्हें बढ़ा हुए प्रतिकर की धनराशि और 6 प्रतिशत विकसित भूखंड आदि दिया जाना चाहिए। विधायक सोमेन्द्र तोमर ने आवास आयुक्त अजय चौहान को किसानों की समस्याओं व जागृति विहार के विकास हेतु मॉग पत्र भी दिया। आवास आयुक्त अजय चौहान ने सभी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और सकरात्मक कार्यवाही हेतु आश्वासित किया।

No comments:
Post a Comment