एफओईसीएस और पॉलीटेक्निक में भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वैरया का पर भावपूर्ण स्मरण 

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मना इंजीनियर डे 

Muradabad-तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटिंग साइंसेज-एफओईसीएस और यूनिवर्सिटी पॉलीटेक्निक ने भारत रत्न से सम्मानित सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वैरया की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए वक्ताओं ने कहा, इस महानतम इंजीनियर का भारत की इंजीनियरिंग में अमूल्य योगदान है। एफओईसीएस में जयंती समारोह उद्घाटन अवसर पर वक्ताओं ने कहा, देश निर्माण में सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वैरया की उत्कर्ष भूमिका को विस्मृत नहीं किया जा सकता है। इससे पूर्व इन्होंने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके प्रोग्राम का शुभारम्भ किया। इस मौके पर डॉ. आशेंद्र सक्सेना, डॉ. शंभू भारद्वाज, श्री मनीष तिवारी, आई-नर्चर के मेंटर श्री विकास वर्मा आदि मौजूद रहे।  

यूनिवर्सिटी पॉलीटेक्निक में भी इंजीनियर डे पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कल्चरल इवेंट्स और देशभक्ति के तरानों- तेरी  मिटटी  में  मिल जावां... से दोनों कॉलेज स्वदेश प्रेम की खुशबू से महक उठे। कमलेश एंड ग्रुप ने बाल श्रम पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें यह सन्देश दिया गया, बाल श्रम एक अपराध है। कौशल एंड ग्रुप ने कोरोना के दौरान कोविड पीड़ितों के प्रति डॉक्टर्स के समर्पण भाव को दर्शाया गया। इंजीनियर डे पर प्राचार्य डॉ. अमित शर्मा, डॉ. अनुज अग्रवाल, डॉ.अमित शुक्ला ,श्री विजेंद्र रावत, श्री हिमांशु शर्मा, श्री तुषारदीप सक्सेना आदि मौजूद रहे । इन प्रोग्राम्स में कौशल, सुबूर ललित, अतुल, रोशन, वैशाली, नूर मोहम्मद आदि की भागीदारी रही। कार्यक्रम का संचालन इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के एचओडी श्री शलभ गौड़ ने किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. शर्मा ने भारत रत्न से सम्मानित इस महान हस्ती के जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को संकल्प दिलवाया, हमें भी सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वैरया जैसा एक सफल इंजीनियर बनना है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts