मेरठ। अखिल भारत हिन्दू महासभा ने भाजपा सांसद वरुण गांधी के उस बयान पर उग्र प्रतिक्रिया जाहिर की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि नाथूराम गोडसे जिंदाबाद कहने वाले हमें शर्मसार कर रहे हैं। उन्हें सजा देनी चाहिए। हिन्दू महासभा के नेताओं ने कहा कि गोडसे नाम से वरुण को शर्मसार होने की कोई जरूरत नहीं है। गांधीवाद का पूरी दुनिया से सफाया हो रहा है।
अखिल भारत हिंदू महासभा के शारदा रोड स्थित कार्यालय पर रविवार को प्रेस वार्ता में वरिष्ठ नेता पंडित अशोक शर्मा, अभिषेक अग्रवाल, भरत राजपूत ने कहा कि उन्होंने वरुण गांधी को खुला पत्र लिखकर उनके दो दिन पहले दिए बयान पर आक्रोश व्यक्त किया है।
वरुण ने कहा था कि नाथूराम गोडसे जिंदाबाद कहने वाले हमें शर्मसार कर रहे हैं, इन्हें चिन्हित करके सजा देनी चाहिए। हिन्दू महासभा के नेताओं ने कहा कि आज पूरे विश्व में धीरे-धीरे करके गांधीवाद का सफाया हो रहा है और गोडसेवाद की जीत हो रही है। उन्हें गोडसे के नाम से शर्मसार होने की कोई आवश्यकता नहीं है। आप सिर्फ अपने कर्मों को सुधार लें तो आपका उद्धार हो जाएगा।
अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने हमेशा वरुण गांधी के पिता संजय संजय गांधी का सबसे ज्यादा विरोध किया है। वरुण और उनकी मां मेनका गांधी आज भाजपा की सांसद है। जबकि भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर कई बार नाथूराम गोडसे को राष्ट्रभक्त बता चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह कई मौकों पर वीर सावरकर का स्मरण कर चुके हैं। उन्होंने अपने बयान के लिए वरुण गांधी से माफी मांगने को कहा।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts