चौपाल  के माध्यम से भाजपा का असली चेहरा बताएंगे :- जुगल किशोर वाल्मीकि 

मेरठ। विधान सभा चुनाव से पूर्व राजनीति दल भाजपा को घेरने का प्रयास  करने में जुटी है। इसी परिपेक्ष में  लखनऊ से वाल्मीकि चेतना सम्मान यात्रा निकाली जा रही है। जो भाजपा का असली चेहरे  की पोल गांव की चौपाल में खोलेगी। 
 जेल  चुंगी स्थित सपा कार्यालय में मीडिया से  बात करते  हुए  सपा के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री जुगल किशोर वाल्मीकि ने बताया प्रदेश से भाजपा सरकार को उखाडने  केलिये प्रदेश भर में  वाल्मीकि  चेतना सम्मान यात्रा निकली जा रही है। उन्होने बताया चेतना यात्रा जिले की सभी विधान सभा क्षेत्र में  निकाली जाएगी। उन्होने बताया कि जब  तक भाजपा को हटा नहीं देते तब तक चेतना यात्रा निकाली जाएगी। उन्होने बताया सपा जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह के नेतृत्व में  निकाली जाएगी। उन्होने बताया भाजपा सरकार ने वाल्मीकि जंयती को समाप्त कर वाल्मीकि समाज के साथ धोखा दिया है। जिसकी कीमत भाजपा को चुकानी पडी है। उन्होने बताया हाथरस बहन की इज्जत लूटी गयी उसे अभी तक न्याय नहीं मिला है। राजा का फर्ज होता है वह प्रजा का ख्याल रखे। पक्षपात किया जा रहा है। कानपुर में हत्या होने पर40 लाख रूपये व लखनऊ में हत्या में 40लाख रूपये दिया जाता है। जब गरीब की बेटी मरती है तो 25 लाख की घोषणा की गयी। लेकिन 25 हजार भी नहीं मिले। आज तक  उसकी कोई मदद नहीं मिली है। इन्हीं बातों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। भाजपा का असली चेहरा जनता को बताएगें। इस मौके पर विपिन मनोठिया युसूफ सैफी अमित प्रधान आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts