पंजाब कांग्रेस के प्रधान सिद्धू गिरफ्तार
अरुण खोसला
चंडीगढ़। लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा की गूंज पंजाब में भी पहुंच गई है। इस मुद्दे को लेकर किसानों ने जहां जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया वहीं प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने भी चंडीगढ़ में राज भवन के सामने अपने समर्थकों के साथ धरना प्रदर्शन किया। माहौल बिगड़ता देख चंडीगढ़ पुलिस ने सिद्धू और कई कांग्रेसी नेताओं को फ़िलहाल हिरासत में ले लिया। इस धरने प्रदर्शन के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू के साथ पंजाब कांग्रेस के कई विधायक और पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बरिंदर ढिल्लों भी मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment