मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने आनी आने वाली फिल्म पिप्पा की शूटिंग पूरी कर ली है। मृणाल ने कहा कि पिप्पा की शूटिंग के दौरान मैंने बहुत अच्छा समय बिताया और बतौर अभिनेत्री बहुत कुछ सीखा। अपने प्रिपरेशन के दौरान इस युग की जानकारी हासिल करते हुए मुझे बहुत मजा आया। मैं ऐसी फिल्म का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं, जो भारत की जीत को व्यक्तिगत रूप से दर्शाती है। राजा कृष्ण मेनन, रोनी स्क्रूवाला, सिद्धार्थ रॉय कपूर और पूरी कास्ट के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा। गौरतलब है कि फिल्म पिप्पा एक्शन से भरपूर पहली ऐसी वार फिल्म है, जो युद्ध के दिग्गज ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की किताब दि बर्निंग चाफीस पर आधारित है। इस फिल्म में ऑस्कर विजेता ए.आर रहमान का संगीत है। फिल्म पिप्पा में ईशान खट्टर ब्रिगेडियर मेहता के किरदार में नजर आएंगे, जो 45वें कैवेलरी टैंक स्क्वाड्रन का हिस्सा रह चुके हैं और एक ऐसे अनुभवी सिपाही हैं जिन्होंने अपने भाई बहनों के साथ 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पूर्व की ओर से मोर्चा संभाला था, जिसके परिणाम स्वरूप भारत का पड़ोसी देश बंगलादेश मुक्त हुआ था। आरएसवीपी और रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म पिप्पा में ईशान खट्टर, मृणाल ठाकुर, प्रियांशु पेन्युली और सोनी राजदान नजर आएंगे।
No comments:
Post a Comment