मेरठ। पूर्व राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा को अखिलेश यादव ही टक्कर देते हुए प्रदेश को बचा सकते हैं। कांग्रेस प्रदेश में मजबूत हो रही है, लेकिन अभी जो हालात हैं, इसमें विपक्षी दलों का एक फ्रंट बने। कांग्रेस भी उसे समर्थन दे। लोकसभा चुनाव में विपक्ष कांग्रेस का साथ दे। इसी तरह से प्रदेश और देश से भाजपा को सत्ता से दूर किया जा सकता है।

मंगलवार को मेरठ में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मेराजुद्दीन के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नफरत की बुनियाद खड़ी कर और लोगों को गुमराह कर हिन्दू-मुस्लिमों को बांटने की साजिश हो रही है। उन्होंने कहा कि अंबानी और अडानी को देश की संपत्ति का मालिक बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए अन्य सभी दलों को एक फ्रंट बनाकर चुनाव लड़ना चाहिए। मुस्लिम मतदाताओं को भी सपा को वोट करना चाहिए।
अजीज कुरैशी ने आरोप लगाया कि औवेसी बिहार के बाद अब यूपी में भाजपा के हाथों खेलेंगे। उन्होंने चीन में किसानों के आंदोलन का उदाहरण देते हुए कहा कि देश में चल रहा किसानों का आंदोलन नई क्रांति की बुनियाद बनेगा। तीनों कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि डॉ. मेराजुद्दीन अहमद समेत मुस्लिम नेताओं को गलत बातों के लिए खुलकर बोलना चाहिए। मुस्लिमों को भी गलत बातों का विरोध करना चाहिए। मुस्लिमों को सलाह दी कि वह तालीम और जायज कमाई हासिल करें। राजनीति में भी मजबूत बनें।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts