मोदीनगर।हापुड रोड स्तिथ एबीएस गार्डन में भाजपा शहर महिला मोर्चा के तत्वाधान में कमल सखियों के अंतर्गत एक नारी चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक डॉ मंजू शिवाच,ब्लाक प्रमुख सुचेता सिंह एवं महिला मोर्चा की जिलाअध्यक्ष आरती मिश्रा ने महिलाओं को सर्वप्रथम दीपावली की शुभकामनाएं दी और कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए संबोधित किया इस दौरान विधायक ने साडे 4 साल के अंतराल में किए गए विकास कार्यों की बारीकी से जानकारी दी महिला भोजपुर मंडल अध्यक्ष अलका चौधरी ने वहां उपस्थित महिलाओ को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया उन्होंने कहा केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार ने जनहित में काफी सारी योजनाएं लोगों को दी है जिनका सीधा लाभ लाभार्थियों ने लिया है उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा पार्टी की सरकार बनने जा रही है आगामी चुनाव में अधिक मजबूती के साथ पार्टी जीत का परचम लहराएगी वहां उपस्थित महिलाओं ने अपना मत भाजपा पार्टी को देने का संकल्प लिया इस मौके पर प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख सुचित्रा कक्कड़, क्षेत्रीय मंत्री सिद्धि प्रधान सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित रही। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं में पिंकी चौधरी,मीनाक्षी शर्मा,गीता कौशिक,रेखा डॉअंजली शर्मा,रेनू वर्मा,पूनम,महरौनीसा,डोली,निधि चौधरी,श्रुति गुप्ता,कमलेश सैनी संजू जाटव,कोमल सिंह आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment