पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- असाधारण अभिनेता थे
मुंबई (एजेंसी)। दूरदर्शन पर प्रसारित हुए रामानंद सागर के बेहद लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का मंगलवार की रात को मुंबई के कान्दिवली स्थित घर पर निधन हो गया। अभिनेता की मौत पर पीएम मोदी संग तमाम लोगों ने शोक जताया है।
अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने उनके निधन के खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि 'मंगलवार रात करीब 10 बजे उनका निधन हो गया है। उन्होंने बताया कि 'चाचाजी पिछले कुछ सालों से लगातार बीमार चल रहे थे। पिछले तीन साल से उनकी तबीयत कुछ ज्यादा ही खराब रहने लगी थी। ऐसे में उन्हें दो-तीन बार अस्पताल में भी दाखिल कराना पड़ा था। एक महीने पहले ही वो अस्पताल से एक बार फिर घर लौटे थे। मंगलवार की रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने कांदिवली स्थित अपने घर में ही दम तोड़ दिया।'
पीएम मोदी ने अरविंद त्रिवेदी की मौत पर गहरा दुख जताया साथ ही उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नट्टू काका का किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक को भी श्रद्धांजलि दी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts