चयन प्रक्रिया में बड़ी संख्या में शामिल हुईं छात्राओं ने भी दिखाया उत्साह

मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय गंगानगर मेरठ में आज एनसीसी में छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। एनसीसी में शामिल होने के लिए उत्साहित छात्रों का जमावड़ा आईआईएमटी मैदान में सुबह से ही लगने लगा था। सैन्य अधिकारियों के निर्देशन में चयन प्रक्रिया शुरू हुई।

एनसीसी में चयन के लिए लड़कियों में भी उत्साह रहा और काफी अधिक संख्या में लड़कियों ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया। आईआईएमटी के छात्रों का एनसीसी में चयन करने के लिए सेना की ओर से नायक सूबेदार संतोष कुमार, नायक सूबेदार अनिल कुमार, हवलदार सतपाल गुलेरिया, हवलदार शशि कुमार मौजूद रहे। वहीं आईआईएमटी के एनसीसी इंचार्ज डा. जेके कुशवाहा तथा जीसीआई प्रिया ने छात्रों को प्रोत्साहित किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts