हथियारों के बल पर 50 हजार की नकदी ज्वैलरी व मोबाईल फोन लूटे 

  मेरठ। थाना मेडिकल क्षेत्र के एल ब्लॉक में  दिनदहाडे हथियार बंद बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी पर धावा बोलते हुए फाइनेंस कंपनी के मालिक व  कर्मचारियों से ५० हजार नकद व आभूषण व मोबाईल फोन लूट कर फरार हो गये। जिस स्थान पर बदमाशों ने घटना को अंजाम  दिया वहां से पुलिस चौकी की दूरी ज्यादा नहीं है। इसके बाद भी बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। घटना के पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। वही व्यापारियों ने डैकती की घटना पर रोष जताया है। 

एल ब्लॉक 463में संजीव गोयल की गर्वित  फाइनेेंस कंपनी है। जिसमें उन्होंने अपना कार्यालय खोला हुआ है। मंगलवार को कंपनी के मालिक संजीव महिला कर्मचारी केसाथ कंपनी मेबैठे हुए थे। तभी बाइक और स्कूटी पर सवार होकर आधा  दर्जन बदमाश उनके घर के बाहर पहुंचे। मोबाईल फाइनेंस कराने केबाद  बदमाशों संजीव की कनपटी पर पिस्टल तानते हुए50 हजार की नकदी,जवैलरी और तीन मोबाईल लूट लिये  जाते समय बदमाशों ने संजीव व महिला कर्मचाारी को रस्सी से  बांधकर फरार हो गये। 

  बदमाशों के जाने के बाद संजीव ने शोरमचाया तो परिवार व अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह संजीव व महिला कर्मचारी को बंधन मुक्त किया। घटना की जानकारी  थाना पुलिस व व्यापारियों को दी गयी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होने संजीव व महिला कर्मचारी से पूछताछ की। उन्होंने बताया जाते समय बदमाश पावर सप्लाई की डीवीआर भी अपने साथ ले गये। हॉलाकि सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर बच गयी। वही घटना की जानकारी मिलने पर व्यापारी नेता अरूण वशिष्ठ,सरदार दलजीत सिंह,नीरज त्यगी,ललित  गुप्ता,  संधाशु जी महाराज  ,अनुज वशिष्ठ, पवन गर्ग,  अशाोक रस्तौगी आदि भी  संजीव गोयल के आवास पर पहुंचे। उन्होने पुलिस को खरी खोटी सुनाई कहा कि पुलिस लापरवाही से बदमाशों  केहौसले बुंलद हो रहे है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts