मेरठ। नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मंदिरों में पूरे दिन घंटे ओर घड़ियाल गूंजतेे रहे। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी लाइन नजर आयी। पूजा करने के साथ ही सुखी जीवन के लिए मां से मन्नत मांगीं। घरों में भी कलश स्थापना के साथ पूजा-अर्चना की गई।
पूजा अर्चना को लेकर लोगों में अटूट श्रद्धा दिखी। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां की पूजा करने के साथ साथ अन्य देवी देवताओं की भी पूजा की। श्रद्धालुओं में महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। मंदिरों को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शहर के सबसे प्राचीन सिद्धपीठ सदर काली मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। काफी संख्या में लोग व्रत भी रहे। घरों में पूजन-अर्चन का सिलसिला सुबह से ही प्रारंभ हो गया। आदि शक्ति मां दुर्गा देवी मंदिर, गोल मंदिर शक्ति धाम मंदिर, मंशा देवी मां का मंदिर समेत सभी मंदिरों में श्रद्धआलुओं की भीड़ रही।
डटे रहे सुरक्षाकर्मी
नवरात्र पर सदर काली बाड़ी मंदिर के साथ ही सभी प्रमुख मंदिरों में पुलिस की व्यापक व्यवस्था रही। इस बार भी सभी मंदिरों पर महिला पुलिस कर्मी सहित सुरक्षाकर्मी तैनात रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts