मुबंई। नोरा फतेही फिल्मों में आइटम सांग करने से लेकर डांस रियलिटी शो की जज भी बन चुकी हैं। अपने बेहतरीन डांस मूव्स के लिए जानी जाने वाली नोरा आजकल मनी लॉन्ड्रिंग केस की वजह से नोरा खबरों में छाई हुई हैं। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में उनसे से पूछताछ कर रही है। हालांकि, इस मामले में उनका सीधा कनेक्शन क्या है, इसकी अभी जांच जारी है।



मनी लॉन्ड्रिंग केस से पहले नोरा कई और वजहों से भी खबरों में रही हैं। कनेडियन मॉडल.अभिनेत्री नोरा ने बॉलीवुड में कई मशहूर आइटम सॉन्ग पर डांस किया है। हालांकि वह अपने बेली डांस की वजह से जानी जाती हैं। नोरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।



बीते कुछ साल साकी साकी गर्ल के लिए काफी लकी रहा है क्योंकि उनके सभी डांस नंबर काफी हिट रहे हैं, हालांकि उनका पर्सनल लाइफ में काफी उतार.चढ़ाव देखा गया। उनका लव लाइफ वैसा नहीं रहा, जैसा वह उम्मीद कर रही थीं। कई स्टार को डेट करने के बाद भी वह अपने लिए परमानेंट पार्टनर नहीं ढूढ़ पाईं और 29 साल की उम्र में भी वह सिंगल हैं।

नोरा एक्ट्रेस नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी को डेट कर चुकी हैं। नेहा से शादी करने से पहले दोनों रिलेशन में थे। हालांकि ये रिश्ता कब शुरू और कब खत्म हुआ ये बात किसी को नहीं पता है, लेकिन कहा जाता है कि क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी में दोनों की मुलाकात हुई थी। अंगद ने नोरा को चीट किया जिसके कारण नोरा ने इस रिलेशन को खत्म कर दिया था।

अंगद बेदी ने एक इंटरव्यू में नोरा के संग अपने रिश्ते को लेकर कहा भी था कि मैंने नोरा के संग रिश्ता कामय रखने की बहुत कोशिश किया लेकिन वो ज्यादा वक्त तक नहीं इसे नहीं संभाल पाये। यह प्रयास किया था, लेकिन हमारा ये रिलेशन सही तरीके से आगे बढ़ नहीं पाया। हालांकि इस बारें में नोरा का कहना था कि वह अंगद के चीट करने की वजह से दो महीनों तक तनाव में थी।

नोरा बिग बॉस सीजन 9 की हिस्सा थीं। इस सीजन के प्रिंस नरुला विनर थे। इसी बीच ये दोनों करीब आ गए थे। उन दिनों दोनों का लव सुर्खियों में रहा। नोरा ने एक इंटरव्यू में कहा भी था कि वह प्रिंस को लाइक करती थी, जिसके बारें में प्रिंस को पता था, लेकिन नोरा ने प्रिंस को कभी लव यू नहीं कहा क्योंकि वह इस रिलेशनशिप को लेकर बहुत ज्यादा गंभीर नहीं थी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts