इस बार आयुष्मान कार्ड और परिवार नियोजन कार्यक्रम भी अभियान में शामिल

 पूरे जनपद में स्वास्थ्य विभाग माइक के जरिए चलाएगा जागरूकता अभियान

मेरठ 18 अक्टूबर 2021। जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान अब मंगलवार 19 अक्टूबर से शुरू होगा। यह अभियान पूरे प्रदेश में 18 अक्टूबर से शुरू होना था, लेकिन शासन के निर्देश पर इसे एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अभियान का आगाज बस्ती जनपद से करेंगे। 



मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.अखिलेश मोहन ने बताया यह अभियान 17 नवंबर तक चलेगा। 19 अक्टूबर से एक नवंबर तक दस्तक अभियान चलेगा। अभियान में संचारी रोगों से बचाव के उपायों के साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया जिलाधिकारी के निर्देशन में सभी संबंधित विभागों ने अभियान के लिए माइक्रो प्लान तैयार कर लिया है। अभियान का  शुभारंभ नगरीय स्वास्थ्य  केन्द्र पुलिस से जनप्रतिनिधि द्वारा किया जाएगा ।

अभियान की नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डा. पूजा शर्मा ने बताया विशेष  में संचारी रोग से बचाव के अलावा आयुष्मान कार्ड विहीन परिवारों को भी चिन्हित कर उन्हें कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत ऐसे परिवार चिन्हित किए जाएंगे जिन्हें परिवार नियोजन कार्यक्रम अपनाने की ज्यादा जरूरत है। ऐसे दंपति की काउंसलिंग कर उन्हें परिवार नियोजन के साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। खासकर तीन से अधिक बच्चों वाले दंपति को परिवार नियोजन के स्थाई साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त नवविवाहित दंपति और एक वर्ष से छोटे बच्चे के माता.पिता को तीन वर्ष का सुरक्षित अंतर रखने के लिए परिवार नियोजन के अस्थाई साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। परिवार नियोजन से संबंधित सभी सेवाएं हर माह की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस के मौके पर सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध रहती हैं। नोडल अधिकारी ने बताया स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहरी क्षेत्र और देहात में वाहनों से माइक के जरिए पूरे माह लोगों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा।

जिला मलेरिया अधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया डेंगू से दिवाली तक ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है। उसके बाद तापमान गिरने पर मच्छरों के लिए अनुकूल समय नहीं रहता है। इसलिए दिवाली तक मच्छरों से अपना बचाव करें। इसके लिए सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। बच्चों को पूरी बांहों कपड़े पहनाकर ही घर से बाहर भेजें। डेंगू का मच्छर दिन में काटता है और यह साफ पानी में पनपता है। इसलिए कूलर आदि को साफ करके सुखा दें। घर में किसी डिब्बे, टायर या फिर अन्य बर्तन में पानी न भरा रहने दें। साफण्सफाई का ध्यान रखें। बुखार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कराएं।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts