मेरठ
। थाना लिसाडी गेट  पुलिस ने मजीद नगर में एक ब्यूटी  पार्लर की संचालिका को  गिरफ्तार कियाहै। जो ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे जिस्म फरोशी का धंधा चला  रही थी। पुलिस ब्यूटी पार्लर से  एक युवकको भी गिरफ्तार किया है। पुलिस  मामले की छानबीन करने में जुटी है। 

      लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मजीद नगर निवासी पार्षद तय्यब ने बताया कि काफी समय से क्षेत्र में देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। जानकारी की तो पता चला एक महिला ब्यूटी पार्लर की आड़ में गंदा काम कर रही है। शनिवार रात उसके साथ दो युवक और एक युवती आ रहे थे। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी उनको दी। वह महिला के घर पहुंचे और युवक.युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया।

हंगामा होने पर एक युवक भाग गया, जबकि दूसरे को पकड़ लिया गया। युवती को छोड़ दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक और महिला को थाने ले आई। पार्षद ने महिला के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।

ब्यूटी पार्लर संचालिका के पति ने बताया कि वह काफी समय से इस काम को कर रही है। जब वह विरोध करता है तो उसको भी जान से मारने की धमकी देती है। कई बार उससे मारपीट भी कर चुकी है। पार्षद ने पत्नी के खिलाफ मारपीट, धमकी देने और देह व्यापार करने की तहरीर दी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts