उत्कृष्ट कार्य करने लिये सीडीपीओ ,मुख्य  सेविका व आंगनबाडी कार्यकत्री को किया सम्मानित  


 मेरठ। मंगलवार को आखिरकार वह पल आ  ही गया। जब पोषण व स्वास्थ्य सेवा पर उत्कृष्ट क रने वाले यूपी के 15 अधिकारियों  व कर्मचारियों  को राज्यपाल आंनदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में मेरठ के सीडीपीओ अतेन्द्र सिंह, मुख्य सेविका सुबोध व आंगनबाडी कार्यकत्री भी शामिल रही। 



  कार्यक्रम  केबाद लखनऊ से लौट रहे जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह ने बताया कि राज्यपाल , मुख्यमंत्री एवं मंत्री महिला एवं बाल विकास द्वारा पोषण माह सितम्बर 2021 का शुभारंभ लोकभवन सभागार लखनऊ में किया गया।



 उक्त समारोह में पोषण एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद मेरठ के अत्येन्द्र सिंह बाल विकास परियोजना अधिकारी जानी, सुबोध मुख्य सेविका बाल विकास परियोजना सरधना एवं सरिता देवी आंगनबाडी कार्यकत्री, आंगनबाडी केन्द्र पांची खरखौदा को पोषण एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु पुरस्कृत किया गया। यह मेरठ  मंडल के लिये गौरव की बात है। इतने बडे प्रदेश में राज्यपाल  व मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान मिला  हो। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts