मेरठ। आगामी 29 सितम्बर को मेरठ में  आयोजित होने वाली प्रियंकावाड्रा की रैली को सफल बनाने के लिये कांग्रेसियों  ने पूरी ताकत झोंक  दी है। रैली का सफल बनाने के लिये कांग्रेस कार्यकत्र्ता व टिकट के दावेदार गांव -गांव जाकर रैली का प्रयास के साथ कांग्रेस की नीतियों से किसानों को  अवगत करा रहे है। 
 इसी परिपेक्ष में हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र   से प्रबल दावेदार आशा राम ने मंगलवार को रैली के सफल बनाने के लिये  ग्राम न्याय पंचायत ग्राम पुट्टी ,ललियाना,बढला  १२ के अंदर  सभा कर प्रियंका वाड्रा की  29 सितंबर को आयोजित होने वाली रैली के संबंध में आयोजित की गई। जिसके मुख्य अतिथि आसाराम जी ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी संदीप सिंह और सभा की अध्यक्षता कांति प्रसाद शर्मा ने की। ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए आशा राम ने भाजपा का नाम लिये बगैर कहा  कि विकास के नाम पर किसानों को ठगा जा रहा  है। अन्नदाता आज भी परेशान बेहाल है। किसानों की सरकार किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं कर रही है। २०२२ में  भाजपा को सबक सिखाने का अच्छा मौका है। इस मौके पर कांतिप्रसाद को नया पंचायत अध्यक्ष का निर्वाचन किया गया। का्रंती प्रसाद शर्मा, मास्टर लियाकत , इरशाद पठठी, विमल सैनी  आदि मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts