सरधना (मेरठ) महिला के साथ बलात्कार करने और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में सरूरपुर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद मुकदमे में आईटी एक्ट की धाराओं की बढ़ोतरी कर आरोपी सनव्वर को जेल भेज दिया गया है।

पीडिता शाईन के ब्यान अन्तर्गत धारा-164 सीआरपीसी के अवलोकन व अभियुक्त सनव्वर पुत्र अख्तर निवासी  ग्राम शाहजहापुर थाना दोघट जनपद बागपत के ब्यानो के आधार पर मुकदमा अ०स०-208/21 धारा-120बी/376/323/506/509 भादवि व 67 आईटी एक्ट में  धारा  376डी  का होना पाया गया है। सरूरपुर पुलिस ने  मुकदमा उपरोक्त में धारा 376 से 376डी परिवर्तित करते हुए । अग्रिम विवेचना अन्तर्गत धारा | 120बी/376डी/323/506/509 भादवि व 67 आईटी एक्ट के तहत आरोपी सनव्वर को गिरफ्तार करके जेल भेजा है ।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts