श्रमिकों के लिए वरदान साबित होगा ई श्रम कार्ड

कॉमन सर्विस सेंटर पर निशुल्क रजिस्ट्रेशन शुरू 

सरधना (मेरठ) अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक हैं और आपका ने पीएफ कटता है और ना ही ईएसआईसी का लाभ मिलता और आपकी उम्र 16 साल से अधिक और 60 साल तक कम है और इनकम टैक्स नहीं भरते हैं,तो फौरन ही  ई श्रम कार्ड के लिए नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर अप्लाई कर दीजिए। वह भी बिना एक रुपए खर्च किए बगैर आप रजिस्ट्रेशन कराते ही 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा पाने का हकदार हो जाएंगे। जी हां हम बात कर रहे हैं भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित सीएससी कॉमन सेंटर के माध्यम से पंजीकरण शुरू हो गए हैं,जो किसी भी आमजन के लिए निशुल्क हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए आधार नंबर डालते ही वहां के डेटाबेस से कामगार की सभी जानकारियां अपने आप पोर्टल पर सामने दिख जाएंगी। व्यक्ति को अपने बैंक की जानकारी के साथ मोबाइल नंबर समय दूसरी जरूरी जानकारियां भरने होंगी। इस ऑनलाइन फॉर्म को आगे अपडेट भी किया जा सकेगा इसके लिए देश भर में मौजूद कॉमन सर्विस सेंटर की मदद ली जा रही है। पंजीकरण के बाद व्यक्ति का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर के साथ ही श्रम कार्ड तुरंत जारी हो जाता है। रजिस्ट्रेशन के लिए सरकार ने 14434 टोल फ्री नंबर भी जारी कर रखा है इसके जरिए ई श्रम कार्ड से तमाम जुड़ी जानकारियां पास सकते हैं।सीएससी के जिला प्रबंधक स्वेत पंवार ने बताया कि ई श्रम पोर्टल पर असंगठित श्रमिकों के पंजीकरण के लिए विभिन्न शिविरों का आयोजन किया जा रहा है,उन्होंने कहा कि इस पोर्टल का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार सीएससी संचालक द्वारा लगातार किया भी जा रहा है। स्वेत पंवार ने बताया कि सभी असंगठित कामगारों का एक राष्ट्रीय डाटा बेस बनाने में सरकार को असंगठित कामगारों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के लक्ष्य और अंतिम स्तर तक विवरण पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी। 

श्रम कार्ड से यह होगा फायदा

 यदि कोई कर्मचारी पोर्टल पर पंजीकृत है और दुर्घटना का शिकार होता था वह मृत्यु यह अस्थाई विकलांगता पर 2 हल लाख रुपये और आंशिक विकलांगता पर 1 लाख रुपये पाने का हकदार होगा। स्वास्थ्य केंद्र व राज्य सरकार द्वारा लागू किए जाने वाली योजनाओं का लाभ भी पा सकेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts