12 विकास खण्डों में विकास खण्डों के सभागार मे मेगा इवेंट.प्रधान सम्मेलन का कार्यक्रम सम्पन्न
मिशन शक्ति फेज.3.0 के अंतर्गत प्रधानो को दी योजनाओं की जानकारी
मेरठ। आज जिले में मिशन शक्ति फेज.3.0 के अंतर्गत जनपद मेरठ के 12 विकास खण्डों में विकास खण्डों के सभागार मे मेगा इवेंट.प्रधान सम्मेलन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मिशन शक्ति फेज-3.० के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गयी।
परिक्षितगढ़ विकास खण्ड में मुख्य अतिथि राखी त्यागी राज्य महिला आयोग की सदस्य रही । ब्लाक प्रमुख चौ. ब्रहम सिहं, रमेश जोशी केनरा बैंक आरसेटी व सहायक पंचायत अधिकारी, महिला कल्याण अधिकारी माधुरी शर्मा, जिला समन्वयक नेहा त्यागी व खुशबू शर्मा, विधि सह.परिविक्षा प्रभारी अधिकारी सगर, कनिष्ठ सहायक सत्यपाल सिंह संरक्षण अधिकारी दीपिका भटनागर, समाजिक कार्यकर्ता आशा शर्मा व कैलाश मवी, प्रभारी सेन्टर मैनेजरए, कम्प्यूटर आपरेटर मोहित प्रधान, जितेन्द्र कुमार, महेश कुमार व शशी लता के द्वारा महिला कल्याण विभाग से संचालित योजनाओ मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजनाए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना ;सामान्य के विषय में विस्तार पूर्वक व हेल्पलाइन नम्बर 181, 1090, 1098, 112, 1076ए,108, 102 के बारे मे बताया गया। साथ ही बेरोजगार युवाओं को रोजगगार सम्बन्धित प्रशिक्षण के बारे मे जानकारी दी। सभी प्रधानो से आग्रह किया गया कि अपने अपने ग्रामों में अधिक से अधिक इन योजनाओ का लाभ उठाने का कष्ट करें। व सभी अपनी अपनी न्याय पंचायत पर इन योजनाओं का विस्तार से प्रचार-प्रसार करें ताकि आम जनता को इन योजनाओं का लाभ मिल सकें । आज के मेगा इवेन्ट.प्रधान सम्मेलन कार्यक्रम में 421 प्रतिभाग किया।




No comments:
Post a Comment