सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट

सरधना (मेरठ)  गांव मटौर स्थित श्री मल्लू सिंह कन्या इंटर कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया गया। श्री मल्हू सिंह इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या  नीरा तोमर ने बताया कि इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर के देशों के बीच शांति और सद्भावना को बढ़ावा देना है। दुनियाभर के लोगों में परस्पर प्रेम और मानवता बनी रहे इसके लिए हर साल 21 सितंबर के दिन अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाए जाने का एक और उद्देश्य यह है की आपसी विवाद को खत्म करके भाईचारे के साथ आगे बढ़े। पूरी दुनिया कोरोना महामारी से प्रभावित है, वैक्सीनेशन की प्रक्रिया लगातार चल रही है। हमारा देश वैक्सीन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अपने साथ साथ ही पड़ोसी देशों को भी वैक्सीन दिया जा रहा है, और यह विश्व सद्भावना की सबसे सुंदर मिशाल भी है। हमारे देश के सहयोग में भी विश्व के अनेक देश अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं। विश्व शांति और भाई चारे को बनाने और बढ़ाने के लिए सिर्फ किसी आपदा ही नहीं वरन सामान्य दिनों भी बेहतर प्रयास होने चाहिए। इस दौरान कॉलेज की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए और देशभक्ति पर आधारित काव्य पाठ किया।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts