सरधना (मेरठ) । भाजपाइयों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। और उनकी लंबी उम्र की कामना की।
 भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव जैन के कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एकत्र हुए और उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उनके चित्र के समक्ष केक काटकर व मिठाई बांटकर हर्षोल्लास के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया और उनकी लंबी उम्र की कामना की। 
इस अवसर पर महामंत्री संकेत सिंह, भारतीय किसान मोर्चा के जिला शोध प्रमुख वीरेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष ललित गुप्ता, मनोज शर्मा, मीडिया प्रभारी नागेंद्र राठी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुदित माहेश्वरी, मंत्री संजीव शर्मा, आलोक जैन, करण पाल कश्यप, ऋषभ जैन, सुमित वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे


No comments:

Post a Comment

Popular Posts