केवल हाईवे पर दिखायी दिया भारत बंद का असर 

 व्यापारियों ने कहा बंद में नहीं होंगे शामिल  

मेरठ। कृषि कानून की वापसी की मांग को लेकर किसान काफी समय से आंदोलन कर  आज संयुक्त किसान मोर्चा के आहवान पर भारत बंद का ऐलान किया गया है।  शहर में बंद का कोई असर दिखाई नहीं दिया। केवल हाइवे पर भारत  बंद का असर दिखाई दिया।  मेरठ के व्यापारियों ने इसका विरोध किया है। व्यापारी इस भारत बंद में शामिल नहीं हुए और उन्होंने अपने प्रतिष्ठान खोले रखे। 



मेरठ संयुक्त व्यापार मंडल के महामंत्री विपुल सिंघल ने बताया कि कृषि कानून के विरोध में भारत बंद का कोई मतलब नहीं है। व्यापार संगठन इसका विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए भारत बंद की घोषणा का उनका संगठन पूरी तरह से बहिष्कार करता है। उन्होंने कहा कि आम दिनों की तरह सभी बाजार खुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क पर कब्जा करने के कारण बहुत नुकसान अभी तक हो चुका है। भारत बंद का कोई औचित्य नहीं है। अपनी मांगों को लेकर वे प्रदर्शन कर रहे हैं। कोरोना के दौरान लॉकडाउन में व्यापार काफी प्रभावित हुआ है। इस तरह के बंद के आहवान में  व्यापारी शामिल नहीं हैं। 

  मेरठ  में टोल प्लाजा पर धरना दिया गया। इसके अलावा बाजारों में बंद का मिला जुला असर दिखा। रूट डायवर्जन के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मेरठ के दबथुवा व सरधना में बाजार बंद का मिला जुला असर दिखाई दिया। दबथुवा में समय के साथ कुछ व्यापारियों ने दुकानें खोली। वहीं] कुछ ने बंद रखी। इस दौरान लोगों की आवाजाही भी दिखाई दी। किसानों और भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन शाम को चार बजे तक जारी रहा] इसके अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। धीरे.धीरे हालात सामान्य हो गए। टोल प्लाजा को भी शुरू कर दिया।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts