मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा फिल्म ऊंचाई में महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करती नजर आ सकती हैं। फिल्म में अमिताभ मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म ऊंचाई में परिणीति चोपड़ा की भी एंट्री हो गई है। फिल्म में वह एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते नजर आएंगी। अमिताभ-परिणीति के अलावा इस फिल्म में अनुपम खेर, नीना गुप्ता और बोमन ईरानी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। अनुपम, बोमन और अमिताभ तीन पुराने दोस्तों की भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म की कहानी सूरज ने खुद लिखी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts