हेमकुंड साहिब में प्रतिदिन एक हजार यात्री करेंगे दर्शन
देहरादून। उत्तराखंड में कल यानी शनिवार से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है। वहीं भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने हाईकोर्ट और राज्य सरकार को 18 सितंबर से चारधाम शुरू होने पर शुक्रिया कहा।
गुरुवार को हाईकोर्ट द्वारा चारधाम यात्रा के सशर्त संचालन की अनुमति दिए जाने के बाद से राज्य सरकार, शासन और देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड तुरंत हरकत में आ गए थे। सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट 18 सितंबर से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। एक दिन में एक हजार यात्री ही धाम के दर्शन कर सकेंगे। हेमकुंड ट्रस्ट ने यात्रा को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
श्रद्धालुओं को कोविड गाइड लाइन के अनुसार ही धाम में पहुंचने की अनुमति
हेमकुंड ट्रस्ट के उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि बाहारी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड गाइड लाइन के अनुसार ही धाम में पहुंचने की अनुमति होगी।


No comments:
Post a Comment