अकाली दल उतरा सड़क पर, लगा भीषण जाम

नई दिल्ली
(एजेंसी)। तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) शुक्रवार को 'काला दिवस' मनाया। अकाली दल के कार्यकर्ता रकाबगंज गुरुद्वारा से संसद भवन तक मार्च निकाला। इस मार्च में पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और अकाली दल नेता सुखबीर सिंह बादल भी शामिल रहे। बताया जा रहा है कि मार्च में पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर भी शिरकत की। यहां पर बता दें कि 17 सितंबर, 2020 को लोकसभा में तीनों कृषि कानून पास हुए थे और देर शाम हरसिमरत कौर ने अपना इस्तीफा दिया था।
इसको लेकर दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न मार्गों पर डायवर्जन करने के साथ सुरक्षा भी कड़ी गई थी। इसके कारण दिल्ली में जगह-जगह जाम लगा रहा। दिल्ली यातायात पुलिस ने झाड़ोदा कलां बार्डर को किसान आंदोलन की वजह से बैरिकेडिंग लगा कर बंद कर दिया था। बेरिकेडिंग के चलते तकरीबन तीन घंटे तक दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस वे पर जाम की स्थिति रही।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts