सरेबाजार  महिला पुलिस से की छेडछाड 


मेरठ।
महानगर के मनचलों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अब महिला पुलिसकर्मियों से भी छेड़छाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर के सबसे व्यस्त बाजार और पॉश कहे जाने वाले इलाके बेगमपुल पर हुआ। जहां पर एक महिला पुलिसकर्मी के साथ छेड़छाड़ की गई। महिला पुलिसकर्मी ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी धमकी देने लगा और खुद को पुलिसकर्मी बताने लगा। महिला पुलिसकर्मी ने शोर मचाया तो आरोपी धमकी देते हुए बाइक से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी की फोटो अपने मोबाइल पर ले ली है पीडित महिला पुलिसकर्मी ने थाने में तहरीर के साथ ही आरोपी का फोटो भी दिया है। महिला पुलिसकर्मी से मिली फोटो के आधार पर पुलिस आरोपी को तलाश रही है। 

        मध्य प्रदेश निवासी युवती एमपी पुलिस में क्रइम ब्रांच में तैनात है। महिला पुलिसकर्मी अपने एक रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मेरठ आई थी। वह बेगमपुल स्थित एक होटल में रूकी हुई थी। रात खाना खाने के बाद होटल के बाहर सड़क पर टहल रही थी। तभी नशे में धुत एक युवक आया और उनसे छेड़छाड़ करने लगा। उन्होंने विरोध जताया तो युवक ने अभद्रता करते हुए अश्लील टिप्पणी कर दी। आरोपी युवक खुद को पुलिस में बताते हुए धमकी देने लगा। महिला से युवक को उलझता देख आसपास के लोग एकत्र हो गए। होटल से भी कुछ कर्मचारी निकलकर बाहर आ गए तो आरोपित भाग गया। उन्होंने आरोपी युवक की अपने मोबाइल में फोटो खींच ली। युवती थाने पहुंची और आरोपित के खिलाफ तहरीर देते हुए उसकी फोटो भी दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामला दर्ज कर लिया है। फोटो के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।सबसे  बडा सवाल यह है  जिस स्थान पर महिला पुलिस  कर्मी से छेडछाड की घटना हुई वहां  से  चंद कदम की दुरी पर पुलिस चौकी है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts