मेरठ।  अब युवतियों व महिलाओं को स्तन की गांठों के लिये दिल्ली व अन्य शहर नहीं जाना होगा। गढ रोड स्थित न्यूटिमा हॉस्पिटल में  अब स्तन की गांठों को निकालने का अत्याधुनिक मशीनों से किया जाएगा । 

 न्यूटिमा हॉस्पिटल में  मीडियों को जानकारी  देते हुए डा  सुधि अग्रवाल  कम्बोज ने बताया कि अभी तक यह तकनीक मेरठ में  नहीं थी। उन्होने बताया यह  एक ऐसी बीमारी है।जो किसी भी युवती व महिला को हो सकती है। ज्यादातर युवतियों व महिलाओं को शुरूआती तौर पर पता नहीं चल पता है। कुछ इसे बताने में संकोच करती है। उन्होंने बताया  इस तकनीक के  द्वारा अल्ट्रासाउंड के माध्यम से मैमोटोम नाम मशीन से टयूमर को एक ५एमएम छेद से निकाला जा सकता है। और इसका निशान भी नहीं दिखाई देता है। इस तकनीक का लाभ वह सभी महिलाओ व लडकियंा ले सकती है। जिन्हें  ब्रैस्ट में गांठे है।चीरे के निशान का डर है। उन्होने बताया यह तकनीक पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश  में अकेली व पहली बार न्यूटिमा में उपलब्ध की गयी है। अब   लडकियों व महिलाओं को इसके लिये दिल्ली व अन्य शहरों की ओर नहीं भागना होगा। इस मौके पर डा संदीप गर्ग , डा प्रयांक गर्ग,डा. रोहित क म्बोज,डा विनोद ,कैप्टन राजीव रस्तोगी आदि मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts