लखन ऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कलकत्ता हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्यरत जस्टिस राजेश बिंदल का नाम फाइनल हो गया है। 26 जून से इलाहाबाद हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश के रूप में मुनिशवर नाथ भंडारी कार्यरत हैं।
कोलकाता हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश से पहले जस्टिस राजेश बिंदल जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे। वहां पर इस पद पर जस्टिस बिंदल की सेवाएं 9 दिसंबर 2020 से प्रभावी थीं। जस्टिर बिंदल ने पंजाब और हरियाणा में 80 हजार मामलों का निस्तारण किया था। जस्टिस राजेश बिंदल का जन्म 16 अप्रैल 1961 को हरियाणा के अंबाला शहर में हुआ।


No comments:
Post a Comment