मुरादाबाद। जनपद में जिला कारागार से देर रात  हत्या और लूट के आरोपी संतोष पर बैरक के अन्य दो बंदियों ने हमला कर दिया। जेल में चीख पुकार मच गई।  घटना की जानकारी बंदी रक्षक और जेल अधिकारी को हुई तो वे आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए और घायल बंदी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही हमला करने वाले बंदियों को दूसरी बैरकों में शिफ्ट किया गया। 
जिला कारागार के बैरक नंबर चार में बंदायू का संतोष रहता है, जिसने अपने साथियों जितेंद्र, नीरज, भूप सिंह, महेंद्र के साथ तीन जुलाई 2020 को चंदौसी निवासी व्यापारी रामौतार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी बैरक नंबर चार में करूला निवासी शाहनावाज करूला और संभल निवासी सलीम उर्फ छोटे भी बंद हैं। बैरक में सोने के लिए जगह न मिलने पर शाहनवाज और सलीम का संतोष से विवाद हो गया था। जिसके चलते देर रात जब संतोष बैरक में सो रहा था। इसी दौरान शाहनवाज व सलीम ने संतोष पर हमला कर दिया। जिसमें संतोष घायल हो गया। हमलावरों ने संतोष पर हमला करने के लिए चम्मच का अपना जरिया बनाया।

जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि बंदियों में कहासुनी हो गई थी। एक बंदी मामूली रूप से घायल हो गया था। इसके साथ ही सिविल लाइंस थाना प्रभारी सहंसवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts