बाराबंकी (एजेंसी)। देर रात शुरू हुई बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। रामसनेहीघाट कोतवाली के बसैयागपुर मजरे ढेमा में दीवार ढहने से 40 वर्षीय अरविंद और उनके सात वर्षीय पुत्र की मलबे में दबकर मौत हो गई। गली, मुहल्लों, सड़कों और कार्यालयों में पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित है। अयोध्या हाईवे पर निबहा सहित कई अन्य स्थानों पर देर रात पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। वहीं, रामसनेहीघाट में तहसील के निकट गुरुवार सुबह आम का पेड़ गिर गया, जिसे वनकर्मी हटाने में जुटे हैं। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
No comments:
Post a Comment