कई जगह पेड़ गिरे, कच्चे मकान भी हुए ध्वस्त
लखनऊ। प्रदेश में बीते 12 घंटों से लखनऊ सहित अन्य महानगरों में आधी रात से ही झमाझम बरसात से जलभराव हो गया है। तेज हवाओं के साथ बरसात के कारण जगह-जगह पर पेड़ गिर गए हैं, जिसके कारण कई जगह पर बिजली की आपूर्ति भी बाधित है। बीते 12 घंटे से प्रदेश के पश्चिमी, पूर्वी, मध्य, दक्षिण तथा उत्तरी भाग बादलों की आगोश में हैं। कहीं पर तेज तथा कहीं पर हल्की बारिश हो रही है। लखनऊ तथा कानपुर में तो जमकर पानी बरस रहा है। लखनऊ और आसपास के जिलों में तेज बारिश के साथ तूफान के कारण कई जगह पर पेड़ भी गिरे हैं और मकान भी ध्वस्त हो गए हैं।
वाराणसी समेत पूर्वांचल में घने बादल छाए हैं और रुक - रुककर बारिश हो रही है। कल के मुकाबले आज हवा धीरे चल रही है। गोरखपुर में गुरुवार को भी बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार को हल्की तो गुरुवार सुबह से झमाझम बारिश हो रही है।


No comments:
Post a Comment