Muradabad  | तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ़ पैरामेडिकल  साइंसेज  के 23 छात्र - छात्राएं जानी - मानी कंपनी लेंसकार्ट में सलेक्शन हो गया है | ये स्टुडेंट्स ऑप्ट्रोमेट्री विभाग के फाइनल ईयर के  हैं| इनमें तीन स्टुडेंट्स  डिप्लोमा प्रोग्राम के हैं| लेंस कार्ट  दिल्ली से एचआर टीम में  श्री फ़हीम ख़ान, श्री आयुष गुप्ता और शिवानी चौहान ने दो राउंड में उनकी ऑफ लाइन परीक्षा ली| पहले चरण में लिखित, तो  दूसरे चरण में साक्षात्कार हुए| फाइनल राउंड में अनाम चौधरी, नेहा सिंह, कीर्ति जैन, केशव झा, अमज़ा कायनात, कामरान अली, मोहम्मद दानिश, लाइबा नूर, गरिमा नितिन अजमेरा, रजत कुमार सिंह आदि  स्टुडेंट्स का चयन हो गया है| कुलाधिपति श्री सुरेश जैन  ने चयनित इन छात्र - छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए, उनके उज्जवल भविष्य  की कामना की| वाइस  प्रिंसिपल प्रो. नवनीत कुमार  ने इसे कॉलेज की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा, इसका  श्रेय  उच्च शिक्षित एवं अनुभवी फैकल्टी मॉर्डन लैब्स और सघन प्रशिक्षण  को जाता है| ये चयनित छात्र - छात्राएं यू पी  बिहार, महाराष्ट्र, प. बंगाल के संग - संग  नेपाल के रहने वाले  हैं| इस चयन प्रक्रिया के दौरान एचओडी  श्री राकेश यादव , शिखा शर्मा , श्री सतेंद्र सचान आदि मौजूद रहे |

No comments:

Post a Comment

Popular Posts