बिजली  यूज  के बाद बिजली भी बेच सकेंगे उपभोक्ता 

 


मेरठ।  बिजली के भारी भरकम बिजली के बिलों से आपको छूटकारा मिलने वाला है। उर्जा मंत्रालय  की एमएनआरई द्वारा सौर उर्जा योजना के अपनी मकान की छत  पर सौर पैनल लगवाने के साथ -साथ बिजली भी बेच  सकेंगे। जिसे आपके बिल में  समायोजित किया  जाएगा। इससे आपको को हर माह आने वाले भारी भरकम बिल से निजात मिल  सकेगी। 

इस सम्बन्ध में प्रबन्ध निदेशक अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने बताया  भारत सरकार की नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय एमएनआरई द्वारा सौर ऊर्जा को प्रोत्साहित करने हेतु कई योजनाएं चलायी जा रही हैं। पर्यावरण को बनाये रखने हेतु गैर परम्परागत ऊर्जा स्रोत का अधिक से अधिक उपयोग करने हेतु केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा भारी अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से सोलर रूफटॉप योजना का लाभ उठाने की अपील की है।   

 ये है योजना 

सोलर रूफ टॉप योजना फेज-2

 इस योजना के अन्तर्गत स्वीकृत विद्युत भार के अनुरूप कोई भी उपभोक्ता 10 किलोवाट तक का ग्रिड कनेक्टेड सोलर प्लाण्ट लगा सकता है। आवेदन यूपीनेडा के पोर्टलhttp://upnedasolarrooftoppurtal.com/apply online पर ऑनलाईन किया जा सकता है, स्वयं के इस्तेमाल के पश्चात् अतिरिक्त ऊर्जा ग्रिड को दी जा सकेगी जिसका समायोजन बिजली के बिल में किया जायेगा। इस योजना में 3 किलोवाट तक 40 प्रतिशत एवं 3 से 10 किलोवाट तक 20 प्रतिशत का केन्द्रीय अनुदान मान्य है। राज्य अनुदान 01 किलोवाट तक के लिये 15 हजार रूपये एवं 2 से 10 किलोवाट तक 30 हजाररूपये है। इस कार्य हेतु यूपीनेडा द्वारा वेंडर नामित किये गये है जिसके द्वारा सोलर प्लान्ट लगाने का कार्य किया जा रहा है।

 ये होगा फायदा 

1. बिजली के बिल में कमी।

2. एक बार का निवेश।

3. कम रख-रखाव।

4. स्वच्छ ऊर्जा।

5. 05 वर्षों तक नि:शुल्क रख-रखाव।

सोलर रूफ टॉप प्लान्ट लगाने का खर्च 

 क्षमता -अनुमानित लागत- केन्द्र द्वारा अनुदान - राज्य द्वारा अनुदान -कुल अनुदान-उपभोक्ता द्वारा देय राशि 

1 38,000                15,200             15,000               30,200              7,800

2 76,000               30,400             30,000               60,400            15,600

3 1,14,000               45,600             30,000              75,600            38,400

4 1,52,000              53,200             30,000              83,200            68,800

5 1,90,000              60,800             30,000              90,800             99,200

6 2,28,000              68,400             30,000         98,400          1,29,600

7 2,56,000            76,000                     30,000             1,06,000          1,60,000

8 3,04,000             83,600                    30,000             1,13,600          1,90,400

9 3,42,000            91,200                   30,000            1,21,200           2,20,800

ये देने होंगे दस्तावेज     

आधार कार्ड,पैन कार्ड,केन्सिल चैक,ई-मेल आईडी,मोबाईल नम्बर,पासपोर्ट साईज फोटों

प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा उत्थान महाअभियान (पीएमकुसुम)इस योजना के तीन अंग है-

क- कोई किसान या किसान समूह गैर उपजाऊ जमीन पर 2 मेगावाट तक का सोलर प्लान्ट लगा सकता है। जमीन 33/11 केवी उपकेन्द्र के आस पास 5 किमी0 की सीमा हो। उत्पादित ऊर्जा को ग्रिड में देकर लाभ कमा सकता है।

ख- कोई भी किसान अपने डीजल चलित पम्प को (जो डार्क जोन में न हो) पूर्णतया: सोलर चलित पम्प में बदल सकता है। 7.5 हार्स पावर तक के लिए 60 प्रतिशत सब्सिडी दी जायेगी।

ग- 1. कोई भी किसान अपने विद्युत चलित पम्प पर सोलर ऊर्जा सिस्टम लगा सकता है। 7.5 हार्स पावर तक के लिए 60 प्रतिशत सब्सिडी दी जायेगी। 2.विद्यमान पृथक कृषि पोषक को ही सोलर ऊर्जा से ऊर्जीकृत किया जा सकता है।योजना की अधिक जानकारी यूपीनेडा की वेबसाईट-upnedasolarrooftopportal.com  पर भी उपलब्ध है।

 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts